फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में जम्मू का देश में 318वां स्थान, पूर्व चेयरमैन ने भाजपा पर साधा निशाना

Tue, 07 Jan 2020 07:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में जम्मू का देश में 318वां स्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में जम्मू शहर को 318वां स्थान मिला है। यह बात जम्मू नगर निगम की हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब से मेयर पद पर और हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के पद भाजपा के पार्षदों ने कार्यभार संभाला है, तब से जम्मू शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इन दोनों का ध्यान सफाई व्यवस्था पर नहीं है। वह सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं। झाड़ू पकड़ कर फोटो खिंचवा कर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पिछले साल जम्मू शहर 214 वें स्थान पर था और अभी महज दो क्वार्टर के सर्वे हुए हैं और जम्मू शहर फिसलकर 318वें स्थान पर आ गया है। आगे मई में तीसरे और फाइनल सर्वे के आंकड़े आएंगे।

अगर यही हाल रहा तो जम्मू शहर गंदगी में सबसे पहले स्थान पर आ जाएगा। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से जम्मू शहर जो एक साफ सुथरा शहर था, आज उसे गंदगी का दाग लग गया है।
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखना निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है जम्मू नगर निगम बैठकर इस पर गहरा मंथन कर नीति तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें