फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम हमले के बाद शहर के बाजारों में पसरा सन्नाटा, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोअर रघुनाथ बाजार, रघुनाथ बाजार, गुम्मट बाजार और लिंक रोड बाजार में पर्यटकों का इंतजार
विज्ञापन

कारोबारी बोले-जम्मू-कश्मीर की संस्कृति पर हुआ है यह हमला, केंद्र से कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम हमले के बाद देश सहित प्रदेश के लोगों में गुस्सा है। हमले का असर जम्मू शहर की व्यापारिक गतिविधियों पर भी दिखाई दे रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और दुकानदार पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं।
व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना था कि इन दिनों बाजार पर्यटकों की आमद से गुलजार रहते थे। आतंकी घटना ने प्रदेशवासियों को देश भर में शर्मसार किया है। इससे उबरने में वक्त लगेगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि इस कृत्य में शामिल आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शहर के प्रसिद्ध रघुनाथ बाजार में सोमवार को शाम चार बजे पर्यटकों की आवाजाही न के बराबर दिखाई दी। बाजार और दुकानों में पसरा सन्नाटा पसरा है। पहलगाम आतंकी हमले के चलते बाजार की रौनक गायब है। दुकानदार पर्यटकों की राह देख रहे हैं। पर्यटकों की कम आमद से निराश हैं।
बाजार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि निश्चित तौर पर पहलगाम की घटना के बाद बाजार को नुकसान पहुंचा है।


सीजन में 50 लाख पर्यटकों की होती है आमद
जम्मू-कश्मीर में हर वर्ष करीब चार माह में 50 लाख से अधिक पर्यटकों की आमद होती है। इस बार सीजन के पहले माह में ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी को झकझोर दिया है। इसका असर जम्मू के बाजारों पर पड़ा है। खास तौर पर लोअर रघुनाथ बाजार की मार्केट प्रभावित हुई है। यहां 45 दुकानें हैं। एक भी ग्राहक सुबह से दुकान में नहीं आया है।
-गुलशन महाजन, अध्यक्ष, लोअर रघुनाथ बाजार एसोसिएशन (जम्मू)



कारोबार तो सुधर जाएगा, लेकिन दिलों में कसक रहेगी
पहलगाम आतंकी हमले से कपड़ा, ड्राई फ्रूट का बाजार ही नहीं होटल, रेस्टोरेंट उद्योग भी खास प्रभावित हुआ है। घटना हम सभी के लिए स्तब्ध करने वाली है। हमारा व्यापार तो फिर भी आज नहीं तो कल सुधर जाएगा। लेकिन, अपनों को खो चुके परिवारों के दिलों में कसक रहेगी। यह हम सभी के लिए शर्म की बात है कि हमारे प्रदेश में यह घटना हुई।
-सुरेंद्र महाजन, पूर्व अध्यक्ष, रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन (जम्मू)
-


यह सीजन सहालग का, वारदात ने व्यापार को दी चोट
पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने सभी को झकझोर दिया है। इसका असर लिंक रोड बाजार पर दिखाई दे रहा है। आम दिनों की अपेक्षा ग्राहक कम हैं। सहालग के सीजन व सीमा पर हालात बिगड़ने की आशंका के चलते भी लोग बाजार की तरफ रुख कम कर रहे हैंं। बाजार पर प्रभाव पड़ा है। सरकार को आतंकियों व उनके मददगारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

-राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, लिंक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन (जम्मू)



हर नुकसान सहने के लिए तैयार, कर्रवाई हो इस बार
पहलगाम हमने ने प्रदेशवासियों को झकझोर दिया है। पूरा देश इस समय दुखी है। जम्मू में भी बाजार पर प्रभाव दिखाई दे रहा है। पीक सीजन होने के बावजूद पर्यटकों की संख्या लगभग शून्य है। केंद्र सरकार से यही मांग है कि इस बार आरपार की लड़ाई होनी चाहिए। हम लगातार प्रदेश में 30 वर्षों से आतंकी घटनाओं को देखते आ रहे हैं। व्यापार में नुकसान भी सह लेंगे, लेकिन कार्रवाई सख्त होनी चाहिए।
-राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, अपर गुम्मट बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (जम्मू)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें