फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से महेशपुरा फल-सब्जी मंडी राख, 55-60 लाख का नुकसान

Wed, 09 Apr 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के सभी 65 खोखे जलकर राखलकड़ी के बने खोखों के कारण आग तेजी से फैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। शहर की महेशपुरा फल-सब्जी मंडी में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें मंडी के सभी 65 खोखे जलकर राख हो गए। करीब 55 से 60 लाख रुपये के फल-सब्जियों के नुकसान का अनुमान है। पांच दमकल वाहनों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच मंडी के एक खोखे में शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई। लकड़ी के बने खोखों के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन

आग लगने की खबर फैलते ही बीसी रोड से महेशपुरा चौक तक लोगों की भीड़ जमा हो गई। कारोबारी अपना सामान बचाने पहुंचे, लेकिन भीषण आग के कारण कुछ नहीं बचाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग बिजली के खंभे पर शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई, जो आसपास के खोखों में फैल गई। हालांकि, आग के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मंडी में रात्रि प्रहरी सद्दाम ने बताया कि वह और कई कर्मचारी वहीं सोते थे। रात ढाई बजे लपटें देखकर उन्होंने बख्शीनगर थाने और दमकल विभाग को सूचित किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि, फल-सब्जियों का भारी नुकसान हो चुका था। कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग ने शुरू में छोटी गाड़ी भेजी, जबकि तत्काल बड़ी टीम भेजी होती तो कुछ खोखे बचाए जा सकते थे।
विज्ञापन


हर खोखे में 80 हजार से एक लाख का सामान

मंडी प्रधान राज कुमार ने बताया कि प्रत्येक खोखे में 80 हजार से एक लाख रुपये तक की फल-सब्जियां रखी होती हैं। कुल नुकसान 55-60 लाख रुपये आंका गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से तत्काल आर्थिक मदद की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें