फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्लैडनी पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी से छह घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनभर नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति एटीएम भी रहे बंद, इलेक्ट्रानिक्स का काम भी रहा ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्लैडनी पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण शहरभर में छह घंटे तक बिजली बंद रही, जिस कारण शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे जहां शहरभर में पानी की आपूर्ति ठप रही वहीं, एटीएम सुविधा भी चल पाई है। साथ ही इलेक्ट्रानिक्स का काम भी ठप रहा है।
शहर में बिजली सुबह नौ बजे गुल हुई, जो करीब तीन बजे के बाद ही बहाल हुई है। इससे पुराने शहर, बिक्रम चौक, बस स्टैंड, जानीपुर, नरवाल, बाहु फोर्ट, गांधी नगर, सतवारी, कुंजवानी और गंग्याल में लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराने शहर सहित अधिकांश स्थानों पर एटीएम तो खुले रहे, लेकिन इन्वर्टर बंद रहे जिस कारण सुविधा नहीं मिल पाई है। पैसे निकालने के लिए लोगों को एक जगह से दूसरी जगह दरबदर होते देखा गया।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसाय भी प्रभावित रहा। मोहल्लों में पानी समय पर नहीं आया। ऐसे में लोग बार-बार बिजली कारपोरेशन से बिजली की बहाली के लिए संपर्क करते रहे। जहां पर पानी आया, वह पर कम समय के लिए पानी की आपूर्ति हुई। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाया। बिजली शहर बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, शक्ति नगर, मुट्ठी में ही बहाल रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में लोग परेशान हुए।
-


ग्लैडनी पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी के कारण लाइट बंद रही। सायं तीन बजे के बाद बिजली बहाल कर दी गई है।
- जनक सिंह, एक्सईएन, डिवीजन तीन

इन इलाकों में रही पेयजल किल्लत, शक्ति नगर में लाेगों ने किया प्रदर्शन
शहर में पुराने शहर के मुबारक मंडी, जैन बाजार, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, मोती बाजार, पक्का डंगा, बिक्रम चौक, बाहु फोर्ट, कासिम नगर, बठिंडी, सुंजवां, नरवाल, सिद्दड़ा, कुंजवानी, बस स्डैंड, गांधी नगर और शास्त्री नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग पानी आने का इंतजार करते रहे मगर पानी नहीं आया। ऐसे में लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत आई। शक्ति नगर में पेयजल किल्लत गहराने पर लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में परेशानी पेश आ रही है। कई बार विभाग को अवगत करवाया जा चुका है मगर समस्या का निदान नहीं हो रहा है। पानी न आने से रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। लोगों ने खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन




यहां प्रभावित हुई एटीएम सुविधा
शहर में एटीएम सुविधा कई स्थानों पर प्रभावित रही। पुराने शहर, ज्यूल चौक, नरवाल सहित अन्य जगहों में एटीएम बंद हो गए। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति होने के बाद सेवाएं बहाल हुईं। लोग सुबह से पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भागते रहे। जहां पर पैसे निकल रहे थे, वहां एटीएम के बाहर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें