फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ साख विसर्जित, मंदिरों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक तवी नदी और कैनाल हेड में लोगों का लगा रहा तांता
विज्ञापन

अंतिम दिन लोगों ने की महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा, रखा उपवास
अमर उजाला ब्यूरो
जममू। आठवें और नौवें नवरात्र पर लोगों ने साख विसर्जित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके लिए सुबह से ही तवी नदी और कैनाल हेड में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ साख को विसर्जित की गई।
इससे पहले लोगों द्वारा घरों में दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ का आयोजन भी हुआ। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बावे वाली माता मंदिर में दर्शन के लिए शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में लंगर दिनभर चलता रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा अंतिम दिन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल कर सुख-शांति की कामना की। कोल कंडोली मंदिर में भी विशेष लंगर लगाया गया। महामाया मंदिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। आठवें और नौवे नवरात्र को लोगों ने व्रत रखे।
विज्ञापन

माता को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए गए। रात को लोगों ने घरों में माता का गुणगान किया। इस दौरान लोगों को नदी में पॉलिथीन न फेंकने की लोगों से अपील की। साथ बड़ी मात्रा में पॉलिथीन एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें