अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश में लूट सहित शनिवार रात को शहर के तीन स्थानों में हुई चोरियों की वारदातों ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है। शहर के डोगरा चौक स्थित नाई की दुकान और शालामार के पास एक किराने की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है।
नाई की दुकान चलाने वाले सन्नी कुमार ने बताया कि कहना है कि उन्हें एक महिला ने फोन करके बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकान के बाहर ही फोन नंबर लिखा हुआ था। जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि बाल काटने वाले मशीनें गायब थीं।
काम करने वाले लड़काें को वेतन देने के लिए 24500 रुपये रखे गए थे। ये भी गायब थे। वहीं, शालामार में एक दुकान के दोनों ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान में रखे 50 हजार रुपये चुरा लिए गए।