जम्मू। समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एल्डर लाइन हेल्पलाइन (14567) को प्रदेश में सुबह आठ से रात आठ बजे तक फिर शुरू कर दिया है। यह हेल्पलाइन सेवा भावनात्मक समर्थन, कानूनी मार्गदर्शन और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित सेवा है। इससे बुजुर्गों को समय पर सहायता मिल सकेगी। विभाग के निदेशक श्रूपेश कुमार ने कहा कि एल्डरलाइन 14567 का फिर संचालन हमारे वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ब्यूरो