केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेते एक मुख्य बागवानी अधिकारी जम्मू और एक अन्य व्यक्ति (बिचौलिए) रंगे हाथों दबोचा है। यह राशि पदोन्नति में बाधाओं को दूर करने और तैनाती देने के लिए मांगी गई थी। इस पर शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत की थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त मुख्य बागवानी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। साथ ही मामले में अन्य व्यक्ति (बिचौलिया) को भी पकड़ा दबोचा। दोनों आरोपियों और विशेष सचिव (बागवानी) के परिसरों में भी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 3.5 लाख रुपये (लगभग) की नकदी, चल-अचल संपत्ति सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई ने सर्बजीत सिंह मुख्य बागवानी अधिकारी और गोहर अहमद धर अन्य व्यक्ति बिचौलिया को हिरासत में लिया है। आरोपियों को जम्मू में सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।