फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 19 को श्रीनगर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सीनियर नेशनल पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन नौ से 12 मई तक केडी बाबू सिंह इंडोर स्टेडियम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में होगा। चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए 17 से 45 वर्ष आयु के पुरुषों और महिलाओं खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

इसका आयोजन जेएंडके का पेनकैक सिलाट एसोसिएशन जेएंडके यूटी की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन की ओर से दी गई है। इसमें बताया गया है कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपने जिला प्रमुख से एक वैध आईडी प्रूफ, एक चिकित्सा, बीमा प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों लाने होंगे।
विज्ञापन

21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर स्क्रीनिंग की जाएगी। श्रीनगर में 21 दिनों का कोचिंग कैंप लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें