जम्मू। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के रविवार को चुनाव हुए। चुनाव परिणामों की घोषणा नामित चुनाव आयुक्त विनोद सचदेवा ने की। इसमें नीरज आनंद को दोबारा फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा शिव कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तुषार महाजन को उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता को महासचिव, अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष और सचिन गुप्ता को सचिव बनाया गया है। राहुल शर्मा को संयुक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। महासंघ के संस्थापक यशपाल गुप्ता, सरदार अत्तर सिंह, विनोद महाजन, रमन गुप्ता और एसके शर्मा ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। नीरज आनंद ने सभी सदस्यों का आभार जताया है। साथ ही समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रवीन गुप्ता, सरदार बलविंदर सिंह, देविंदर गुप्ता और सरदार कंवलजीत सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो