जम्मू। शहर के प्रेमनगर में कुछ दिन पहले गायक गैरिसन की हत्या हुई थी। शनिवार को गैरिसन के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने कैंडल मार्च निकाल कर इंसाफ की गुहार लगाई। मार्च प्रेमनगर से लेकर विवेकानंद चौक तक निकाला गया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि पति निर्दोष थे। वह तो सिर्फ बच्चे का डायपर लेने गए थे। उनके हत्यारों को भी सजा-ए-मौत मिलनी चाहीए। परिजनों ने भी इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने में देरी न की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।