फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार्यक्रम में बताईं योजनाएं और पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग भारत सरकार और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (पंजीकृत, एओआई) गंग्याल के सहयोग से एओआई भवन गंग्याल में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतिभागियों को नए उद्योगों को अपनी योजनाओं और पहलों के बारे में जागरूक किया गया। एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक जी. वेल्लादुरई, सहायक निदेशक डीके त्यागी ने योजनाओं की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। एओआई, गंग्याल के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने कहा कि संस्थान उद्यमियों के बीच प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने शामि होकर संवाद सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस मौके पर संदीप ओहरी, संजय लंगर, अजय कुमार महाजन, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें