जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में सोमवार को बीजगणित, विश्लेषण, टोपोलॉजी और अनुप्रयोग-2025 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह सम्मेलन का आगाज हुआ। पीएम उषा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रो. प्रगति कुमार कुलपति एसएमवीडीयू मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में देश भर के आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों द्वारा 15 आमंत्रित वार्ताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों द्वारा 50 से अधिक पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान क्रिप्टोग्राफी पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसएमवीडीयू के गणित स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर और कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी। आईआईटी दिल्ली के प्रो.आरके शर्मा ने स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स एसएमवीडीयू की प्रगति की सराहना की। प्रो. शर्मा ने क्रिप्टोग्राफी पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। प्रो. सुनील कुमार वांचू, डीन, विज्ञान संकाय, एसएमवीडीयू ने स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स को इस अकादमिक आयोजनों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले पत्रिकाओं में अपने शोध प्रकाशित करने के लिए प्रोत्साहित किया। ब्यूरेा