फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिना परमिट जा रही बस को जब्त, किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिक किराया वसूली की शिकायत पर बस स्टेशन पर पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। टैक्सी, बसों और टेंपो चालकों की तरफ से अधिक किराया वसूली की शिकायतों के बाद एआरटीओ प्रवर्तन विपिन चाढ़क ने बस स्टेशन पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां पर बनिहाल जा रही बिना परमिट की बस के चालक की तरफ से 180 रुपये की जगह सवारी से 300 रुपये किराया लिए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने बस को सीज कर 10500 रुपये का जुर्माना किया।

एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सूचना के बाद जांच करने पर सवारियों से अधिक किराया वसूलने की पुष्टि हुई। यहां पर श्रीनगर की ओर जोन वाले छात्रों ने भी यही शिकायत दर्ज कराई। मौके पर ही चालकों को हिदायत दी गई और तय किराया दिलाकर छात्रों को रवाना किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि इस तरह की लगातार शिकायतों पर विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को चार टीमों ने शिकायतों पर कार्रवाई की है। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बाद बस ऑपरेटर्स इस स्थिति का फायदा उठा रहे थे। यह नियमों के प्रतिकूल है। टीम ने आरटीओ सरदार जसमीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई कर सभी चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा यदि शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। विभाग की तरफ से टैक्सी चालकों को निर्देश दिए बुकिंग के लिए जा रही टैक्सी प्रति व्यक्ति 1500 रुपये से अधिक किराया नहीं वसूलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें