फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के अजय की मलेशिया में पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया की निजी कंपनी में काम करने वाले जम्मू शहर के मढ़ इलाके के अजय कुमार की मलेशिया में दो बाइक सवारों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। 18 अप्रैल को अजय कुमार एयरपोर्ट के लिए बस पकड़ने जा रहा था। 22 अप्रैल की उसने घर वापसी की टिकट करा रखी थी।
विज्ञापन


मृतक अजय कुमार के अंकल राकेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार को अजय की मौत की सूचना अजय के साथ काम करने वाले एक अन्य युवक ने दी थी। उसने अजय के परिवार वालों को बताया कि 18 अप्रैल को वो और अजय पास के एक कसबे की ओर जा रहे थे।

वहां से बस पकड़कर उन्हें एयरपोर्ट जाना था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों अपने-अपने पासपोर्ट दिखाने के लिए कहा। बाइक सवारों ने उन दोनों के बैग चेक करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भागने लगा तो पकड़कर मार डाला

मृतक के अंकल ने बताया कि अजय के साथी से मिली जानकारी के मुताबिक अजय ने भागने की कोशिश की तो दोनों बाइक सवारों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

शनिवार को अजय का शव दिल्ली लाया गया। मृतक के अंकल के मुताबिक यहां से गुलाम नबी आजाद ने शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस का बंदोबस्त कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने भी रोजी रोटी कमाने मलेशिया गए गरीब घर के युवक की हत्या पर रोष प्रकट किया और केंद्र सरकार से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।
एजेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें