फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर तनातनी... वेयरहाउस-कनक मंडी में 40 करोड़ की जगह सिर्फ दो करोड़ रुपये कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिनभर लोगों की आवाजाही रही कम, बाहरी राज्यों से 350 की जगह सामान लेकर पहुंचे 10-15 ट्रक
विज्ञापन

- प्रदेश से सामान खरीदने के लिए नहीं पहुंचे कारोबारी, शाम तक होता रहा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और एयर स्ट्राइक के बाद वेयरहाउस व कनक मंडी में कारोबार मंदा हो गया है। लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में घरों से नहीं निकले। वेयरहाउस और कनक मंडी में कारोबार दो करोड़ तक हुआ है। इसमें
वेयरहाउस में 30 करोड़ की जगह कुल डेढ़ करोड़ के आसपास कारोबार का अनुमान है। अधिकांश थोक मूल्य दुकानों से भीड़ गायब रही। इसी तरह कनक मंडी में दस करोड़ की जगह 50 लाख तक व्यवसाय हुआ। हालांकि, बाजारों में दिनभर व्यापारियों का आने का इंतजार होता रहा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से औसतन 350 से ज्यादा ट्रक सामान लेकर आते थे, लेकिन हालत खराब होने के बाद सुबह करीब 10 से 15 ट्रक ही राशन लेकर पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि अन्य राज्यों से राशन की आपूर्ति नहीं होने पर राशन का संकट हो सकता है। हालात यह रहे कि दुकानदार दिनभर बैठे रहे, मगर सामान लेने के लिए कम व्यापारी पहुंचे।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में रोजाना वेयरहाउस से 150 से ज्यादा ट्रक प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामान लेकर जाते थे, लेकिन, बुधवार को सिर्फ दो-तीन ट्रक ही गए। थोक व्यापारी कीर्ति गुप्ता के अनुसार तनाव के चलते व्यापार पर असर पड़ा है। सुबह से कारोबार मंदा है। शाम तक कमाई कम हुई है। राशन लेकर ट्रक भी नहीं आए हैं। इसी तरह कनक मंडी के व्यापारी अतुल सिंह और अनूप मित्तल ने कहा कि बाहरी राज्यों से न तो ट्रक आए और न ही यहां से आपूर्ति हुई। राशन की डिमांड ही कम रही है।

-
वेयरहाउस

-रोजाना 350 ट्रक वेयरहाउस आते हैं
-150 ट्रक हर रोज प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामान लेकर जाते हैं
- एक हजार से ज्यादा दुकानें

- पहले प्रदेशभर से दस हजार से ज्यादा व्यापारी हर रोज आते सामान लेने

कनक मंडी
- 500 के करीब दुकानें
- 100 ट्रक आते राशन के
- कुल एक हजार व्यापारी पहुंचते हैं राशन लेने


कोट
व्यापार मंदा रहा है। लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में खरीदारी करने के लिए व्यापारी नहीं पहुंचे। सुबह से ही इंतजार कर रहे हैं।
-दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, ट्रेडर्स वेयरहाउस ऑफ नेहरू मार्केट

कोट
अन्य दिनों की अपेक्षा कम व्यापार हुआ। हालांकि, रोजाना 10 करोड़ रुपये का व्यापार होता था। व्यापारी कम संख्या में सामान लेने आए हैं।
- आशीष महाजन, अध्यक्ष, कनक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें