जालंधर में आयोजित मानक सम्मेलन के दौरान प्रतिभागी फोटो जेकेबीओ
जम्मू। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की जम्मू-कश्मीर शाखा कार्यालय (जेकेबीओ) ने मानक सम्मेलन का आयोजन किया। जालंधर में आयोजित इस सम्मेलन में उद्योग संघ, शिक्षाविद और मानक क्लब के छात्रों सहित 100 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य जालंधर में मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण और औद्योगिक विकास पर संवाद को बढ़ावा देना था। इससे गुणवत्ता और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। रमन बेदी, डीन (शैक्षणिक मामले), एनआईटी जालंधर इसमें मुख्य अतिथि थे। जेकेबीओ निदेशक एवं प्रमुख तिलक राज, संयुक्त निदेशक पंकज अत्री ने हालिया पहल एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। ब्यूरो