फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी से लगाई न्यायालय में बहुमंजिला इमारत की गुहार

विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट करते बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल    स्रोत - बार एसोसिएशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जम्मू के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एलजी को एक मांगपत्र सौंपा, जिसमें न्यायालय परिसर में बहुमंजिला इमारत बनाने की मांग की गई है। एलजी ने अधिवक्ताओं से उड़े सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल, पूर्व अध्यक्ष एमके भारद्वाज, डीके खजूरिया, एके साहनी, उपाध्यक्ष एडवोकेट बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन और कोषाध्यक्ष एडवोकेट राहुल अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


इनके बाद रामगढ़ विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल के नेतृत्व में गुरु नाभा दास समाज कल्याण परिषद जम्मू-कश्मीर का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एलजी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इलाके की समस्याओं से एलजी को अवगत कराया। उपराज्यपाल ने जल्द ही समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।

एलजी मनोज सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट करते बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल    स्रोत - बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें