फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्थानांतरण नीति के विरोध में बैंक अधिकारियों का प्रदर्शन 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (जेएंडके) ने स्थानांतरण नीति का विरोध करती है। 28 फरवरी को लागू नीति को जबरन थोपा गया है। यह आरोप महासचिव कॉमरेड अश्विनी प्रधान ने प्रेसवार्ता में लगाया। साथ ही 17, 23, 24 और 31 मार्च को प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें सुरक्षा का भरोसा नहीं है। पहले ही कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। स्थानांतरण नीति से महिला अधिकारियों को परेशानी आ सकती है। नीति कुछ ट्रेड यूनियनों को छूट प्रदान करती है, जबकि दूसरों को समान अधिकारों से वंचित करती है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस फैसले को वापस लिया जाए। इस मौके पर एबी खजूरिया, पुरुषोत्तम कुमार, अरुण शर्मा, राहुल गुप्ता, संजीव शर्मा, बलविंद्र कुमार और अमित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें