जम्मू। बिजली विभाग के विभिन्न निगम में जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के यूटी, डिविजनल कैडर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 14 अप्रैल तक होगा। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसबीबी) ने जारी नोटिस में बताया की पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल रखी गई थी, लेकिन उम्मीदवारों से इस तिथि में बढ़ोतरी की लगातार मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब 17 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। ब्यूरो