फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के खिलाफ जिला प्रशासन ने कसी कमर, तीन महीने तक चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन जिले की 40 पंचायतों में लगाए शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ अगले तीन महीनों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को शुरुआत जिले की 40 पंचायतों में शिविर लगाकर की गई। इनमें लोगों को नशे के दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया। यह नशा विरोधी अभियान का पहल चरण है, जिसके तहत अगले तीन महीनों में जिले की हर पंचायत में इसी तरह जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनसूया जम्वाल को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। अभियान में शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों को भी शामिल किया गया है। सोमवार को 20 ब्लॉकों की 40 पंचायतों में जागरूकता शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान शिविरों में नशे से पीड़ित रहे लोगों ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और लोगों को नशीली दवाओं से व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चेतावनी दी। बता दें कि आम जनता को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अगले तीन महीनों तक 300 से ज्यादा स्थानों पर साप्ताहिक रूप से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


परगवाल ब्लॉक की लोवर परगवाल पंचायत में भी जागरुकता आयोजित किया गया। इस दौरान 40 से ज्यादा लोगों ने शिविर में भाग लिया। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खौड़ के प्रभारी डॉ. संदीप रैना के साथ देव राज, निर्मल शर्मा और निशा देवी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद लोगों को नशे के दुरुपयोगों के साथ-साथ उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। डॉ. रैना ने बताया कि शिविर में नशीले पदार्थों के सेवन से लोगों के दिमाग पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया गया। इसके साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। साथ से होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। सरवाल पंचायत के पंचायत घर में भी जागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां डॉ. अनामिका राजपूत ने नशे से लोगों पर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें