जम्मू। युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में बताया कि अखनूर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न खेल सुविधाएं बनाई गई हैं। मंत्री ने विधायक मोहन लाल द्वारा उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम अखनूर अच्छी स्थिति में है। इसी तरह, डिग्री कॉलेज, अखनूर के खेल मैदान में विभिन्न कोर्ट और वीआईपी पवेलियन, बैठने की व्यवस्था की गई है। हालांकि खेल मैदान में पवेलियन भवन का सुपर स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया है। मंत्री ने बताया कि जीडीसी अखनूर में खेल अवसंरचना के विभिन्न उन्नयन और विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। कॉलेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो के लिए कोर्ट, क्रिकेट और फुटबॉल मैदान का विकास शामिल है। ब्यूरो