फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत-पाक सीमा पर जवानों ने मनाई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने होलिका दहन के मौके पर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान जवानों को मिठाई बांटते, ढोलक बजाते और खाइके पान बनारस वाला’ और ‘रंग बरसे जैसे गानों पर झूमते हुए नजर आए। अपने साथियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए जवानों ने कहा कि वे घरों से दूर पर सरहद की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन होली पर्व मनाए जाने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे अपने घरों में रहकर होली मना रहे हैं। गुलाबगढ़ के चौधरी सरवन सिंह ने कहा कि सीमा पर प्रहरी बनकर रक्षा कर रहे जवान हर पल चौकसी करने पर देश के लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें