फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अज्ञात वाहन की टक्कर बुलेट सवार युवक की मौत, एक घायल

Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम को अरनिया की ब्यासपुर-जंगलवाल सड़क पर ट्यूबवेल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट (02सीएल9153) सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान योगेश कुमार पुत्तर चुन्नीलाल और घायल की कलाराम पुत्र गुल्लू राम दोनों निवासी मूले चक के रूप में हुई है। यह दोनों शादी के लिए डीजे बुक करवाने गए थे। योगेश के छोटे भाई की शादी थी। घर लौटते समय यह हादसा हुआ है। शहनाई बचने वाले घर में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ब्यासपुर-जंगवाल सड़क पर ट्यूबवेल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुलेट सवार नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने जब योगेश कुमार को उठाने का प्रयास किया तो दम तोड़ दिया था। वहीं, कलाराम बुरी तरह से घायल हुआ था। उसके जीएमसी जम्मू इलाज के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर कर बुलेट को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच ने मामले की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद आना था शगुन

घर में छोटे भाई की शादी की तैयारी चल रही थी। दो दिन बाद शगुन उनके घर आना था। शाम को योगेश कुमार घर में डीजे बुक करवाने के लिए गया था। जैसे ही वह वापस आने लगा तो हादसे में जान चली गई। जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी अब वहां पर मातम पसरा हुआ है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। योगेश कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें