फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अप्रैल से हर घर में नल से मिलेगा जल

Wed, 06 Mar 2024 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सुचेतगढ़ ब्लॉक के व्यासपुर परलाह में जेजेएम के तहत अब तक दिए गए 100 कनेक्शन
विज्ञापन

एक माह पहले पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ था शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती क्षेत्र में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत अप्रैल माह से हर घर में नल से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। सुचेतगढ़ ब्लॉक के गांव व्यासपुर परलाह में योजना के तहत हर घर में नल से जल का कनेक्शन देने का कार्य जोरशोर से जारी है। अभी तक जलशक्ति विभाग की ओर से 100 कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
क्षेत्र में करीब एक माह पहले गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था, जो मुकम्मल हो चुका है। अप्रैल माह में हर घर में नल से जल शुरू कर दिया जाएगा। इस समय घर के एक सदस्य का आधार कार्ड लेकर निशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान जिन गली-नालियों को उखाड़ा गया था उनकी जलशक्ति विभाग की ओर से मरम्मत की जा रही है। साथ ही बदहाल हुई सड़क की मरम्मत कर तारकोल बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के बाद कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइन बिछाने के समय तोड़ी गई गलियों की मरम्मत कर टाइल लगाई जा रही हैं, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। अप्रैल माह में हर घर नल से जल का सपना पूरा कर दिया जाएगा।
- असलम चौधरी, जेई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें