फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यातायात सुविधा नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Fri, 01 Sep 2023 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत पचेल के लोगों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

उप राज्यपाल और विभाग से और बसे चलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। यातायात सुविधा नहीं होने पर वीरवार को ब्लॉक अरनिया की पंचायत पचेल के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने सरपंच सुभाष सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उप राज्यपाल प्रशासन व परिवहन विभाग से और बसें चलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पंचायत में यातायात की सुविधा नहीं है, जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सुबह एक बस जाती है और शाम को वापस आती है। उसके अलावा कोई और साधन नहीं है। इस कारण स्कूल के बच्चों, सरकारी मुलाजिमों और अन्य लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह उठते ही 10 किलोमीटर पैदल चलने के बाद परिवहन की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि निरंतर तौर पर प्रशासन को इसके बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन किसी ने भी आजतक सुध नहीं ली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द यातायात सुविधा प्रदान नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें