अरनिया। सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान गोलाबारी से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंप दी गई है। अब इसके बाद मुआवजे के लिए आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
राजस्व विभाग के पटवारी ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है। गांव चांनना के पांच घरों में मोर्टार शेल गिरे हैं। इस कारण घरों, पशुवाड़ों और पानी की टंकी आदि को नुकसान पहुंचा है। अरनिया कस्बे के वार्ड 13 में भी मोर्टार शेल गिरने से घर को नुकसान पहुंचा है।
राजस्व और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार की है। तहसीलदार अमनदीप सिंह ने बताया कि सीजफायर के तुरंत बाद पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा था। संवाद