फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बराबरी पर छूटा चंगिया वार्षिक दंगल

Thu, 26 Oct 2023 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया ब्लॉक की पंचायत चंगिया में बुधवार को वार्षिक दंगल हुआ। इसमें बड़ी माली के मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल पाया जिस कारण दोनों पहलवानों में इनाम बराबर बांट दिया गया।
विज्ञापन

दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया है। दंगल में लड़कियों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। दंगल प्रबंधक कमेटी की तरफ से कुल 30 मुकाबले करवाए गए हैं। बड़ी माली का इनाम एलईडी था। यह मुकाबला आरएस पुरा के काका और हरियाणा के पानीपत के संदीप पहलवान के बीच हुआ। करीब एक घंटे की तक कोई परिणाम नहीं निकलने पर इसे बराबरी पर छोड़ दिया गया। दोनों पहलवानों में इनाम बांट दिया गया। दूसरी माली संदीप पानीपत के नाम रही। इसमें उन्हें वॉशिंग मशीन दी गई। तीसरी माली का मुकाबला इमाम हुसैन जौड़ा आरएस पुरा और कालू आरएस पुरा के बीच हुआ, जिसे कालू ने अपने नाम किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र सैनी, सरपंच तरेवा बलबीर कौर, सरपंच चंगिया कुसुम लता, दंगल प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतपाल भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें