जम्मू। केंद्रीय बजट की डिफेंस श्रेणी में सेना के लिए भी प्रावधान रखा गया है। खासकर जम्मू कश्मीर में तैनात राष्ट्रीय राइफल आरआर के लिए 150 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बता दें कि आरआर सेना की एक विशेष इकाई है। जिसे आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में ही तैनात किया जाता है। इस बजट से आतंकियों से लोहा लेने वाली आरआर को और मजबूती मिलेगी। वहीं जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री को दो हजार करोड़ रुपसे आवंटित किए गए हैं। 1977 तक इसे जम्मू कश्मीर मिलिशिया के नाम से जाना जाता था। इसके बाद से इसे जैके लाई का नाम दिया गया। वर्तमान में इस रेजिमेंट की 15 बटालियनें हैं, जो देश के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं। हालांकि, इसका रेजिमेंट सेंटर श्रीनगर में हैं। ब्यूरो