जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, हरीश गुप्ता, सुरेश कुमार, रिंकु गुप्ता व सोनू गुप्ता समेत अन्य ने साथ मिलकर बजट देखा। साथ ही सभी ने बजट की सराहना की। कहा कि यह आर्थिक विकास के साथ राजकोषीय अनुशासन को संरेखित करता है। एमएसएमई सेक्टर के साथ-साथ देश के कॉरपोरेट सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों के त्वरित विकास के प्रस्तावों का स्वागत किया। 12 लाख तक की आय को कराधान से छूट देने के सरकार के ऐतिहासिक फैसले से करदाताओं को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी। उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा और बाजार में मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि फुटवियर, चमड़ा और खिलौना उद्योगों के लिए समर्पित योजनाएं लाखों नौकरियां पैदा करेंगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो