फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में जम्मू और सांबा चैंपियन

Sun, 24 Aug 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसके स्टेडियम बांडीपुरा (कश्मीर) में हुई 26वीं जेएंडके स्टेट वालीबाल चैंपियनशिप 2014 में जिला जम्मू ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में जिला सांबा की लड़कियों ने सामने वालों को मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


घाटी में पहली बार वालीबाल एसोसिएशन जेएंडके, बांडीपोरा जिला वालीबाल एसोसिएशन और जेएंडके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई गई इस चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से 18 टीमों के खिलाड़ियों ने शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जिला जम्मू ने बारामुला को एकतरफा मुकाबले में 25-15, 27-25 और 25-23 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में जिला सांबा ने कठुआ को 25-21, 22-25, 25-14, 25-21 से 3-1 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की लेकिन खिताबी मुकाबले में जिला जम्मू के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिला सांबा को 25-14, 25-21, 31-33 और 25-15 से 3-1 सेट से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव की रणनीति बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली। महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में जिला सांबा की लड़कियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिला जम्मू को 25-11, 21-25, 25-12, 25-17 से पछाड़कर ट्राफी हासिल की।

इन मुकाबलों में अमरजीत सिंह, मुल्ख राज शर्मा, मानिक नरगोत्रा, नीरज शर्मा, अजहर अजीज, वसीम राजा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने एसए रैना, अर्सउल्लाह अबीब आदि पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें