फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील और परमंडल संरक्षित वेटलैंड घोषित

Thu, 01 Apr 2021 03:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डल झील - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया गया है। इस दिशा में वुलर, डल, निगीन, सनासर, मानसबल झील के अलावा परमंडल को संरक्षित वेटलैंड घोषित किया गया है। जम्मू कश्मीर में कुल 3754 जल निकाय हैं जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों दारा विनियमित किए जा रहे हैं। इसमें वन, वन्यजीव, मृदा, जलसंरक्षण और स्थानीय सरकारी निकाय शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने जम्मू कश्मीर वेटलैंड प्राधिकरण की बैठक में वेटलैंड के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने नोड विभाग वन विभाग को डिजिटल इंवेंटरी, वेटलैंड के जियो दस्तावेज, विकास के लिए इंवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 एंड वेटलैंड (कंजरवेशन एंड मैनेजमेंट)  रूल्स 2017 के तहत काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब ड्यूटी पर यातायात पुलिस कर्मी रहेंगे कूल-कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभाग को जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए संरक्षण योजनाओं की सिफारिश करने के साथ अधिसूचित आर्द्र भूमि और उनके प्रभाव क्षेत्र के भीतर गतिविधियों के नियमन के लिए एक रणनीति विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने नोडल विभाग से संबंधित नियमों और विनियमों के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण के लिए आर्द्रभूमि की पहचान करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें