फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पूर्व आतंकियों की पत्नियों ने मांगी नागरिकता

Sat, 05 Dec 2020 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुपवाड़ा में पूर्व आतंकियों से विवाह करने वाली पाकिस्तानी महिलाओं ने शुक्रवार को जिला विकास आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग की है कि या तो उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जाए अथवा उन्हें नागरिकता के अधिकार प्रदान किए जाएं।

विज्ञापन


सरकार की पुनर्वास योजना के तहत वर्ष 2010 में कई आतंकी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए आतंकियों की पत्नियां नेपाल सीमा से होते हुए यहां पहुंची थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह दोयम दर्जे की नागरिक होकर रह गई हैं। महिलाओं ने कहा हमारे पति शांति से रह रहे हैं, लेकिन हम पीड़ित हैं। प्रदर्शनकारी एक महिला ने कहा कि पिछले माह मेरी मां की मौत हो गई परंतु वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें