फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आतंकवाद मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर, आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा पुख्ताः डीजीपी

Sun, 15 Dec 2019 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर जल्द ही आतंकवाद मुक्त होगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं। वहीं, आतंकियों की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह बातें डीजीपी दिलबाग सिंह ने कठुआ में खुले पहले महिला थाने के शुभारंभ के अवसर पर कहीं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में जम्मू कश्मीर में महिला पुलिस की संख्या बढ़ी है। दो बटालियनों की भर्ती हो रही है। ऐसे में जल्द ही दो हजार महिला पुलिसकर्मी अमले में शामिल हो जाएंगी।

इससे जहां जिला स्तर पर महिलाओं से जुड़े मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी वहीं, महिला पुलिस भी सशक्त होगी। पुलिस थाने में ढांचों को सुधारा गया है और जहां कमियां हैं उन्हें भी जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें