फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को मिलेगी चौथी वंदे भारत: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अमृतसर से कटड़ा की यात्रा होगी और भी आसान

Wed, 06 Aug 2025 02:35 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।
 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार यात्रा को नया बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


फिलहाल, जम्मू-कश्मीर में तीन वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें दो जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली और कटड़ा के बीच चल रही हैं, जबकि एक जोड़ी वंदे भारत ट्रेन श्रीनगर और कटड़ा के बीच यात्रियों को सुविधा दे रही है।

अब अमृतसर से कटड़ा तक नई ट्रेन शुरू होने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच धार्मिक पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। खासकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा जल्द ही इस ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें