फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : स्मार्ट सिटी बनेंगे जम्मू और श्रीनगर

Fri, 23 Sep 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजधानी शहर जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट बनेंगे। आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने साफ किया है कि जम्मू और श्रीनगर शहरों को केंद्र की स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कर लिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता ने बताया भारत सरकार ने 100 शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए योजना शुरू की थी जिसमें रियासत से केवल एक शहर लेने की बात कही गई। राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष प्रयास किए जिसके बाद रियासत के एक की बजाय दो शहरों को सूची में शामिल करने पर केंद्र सरकार राजी हो गई।
विज्ञापन

डीपीआर पर चल रहा है काम

स्मार्ट सिटी
वर्तमान में जम्मू और श्रीनगर शहरों की डीपीआर पर काम चल रहा है। डीपीआर की प्रक्रिया चूंकि एक औपचारिकता है जिसे पूरा करने के बाद केंद्र को सौंप दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा हाल ही में जारी की गई स्मार्ट शहरों की सूची शुरूआती चरण की प्रक्रिया का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट शहरों की ताजा सूची में जम्मू और श्रीनगर के नाम का कहीं कोई जिक्र नहीं है। इसके पीछे औपचारिकताएं पूरी नहीं करने की वजह से बताई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें