फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: चिल्ले खुर्द शुरू, सर्दी से मिली कुछ राहत; पश्चिमी विक्षोभ से आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Sun, 01 Feb 2026 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

श्रीनगर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में 20 दिन का चिल्ले खुर्द शुरू होने के साथ कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत मिली। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार शाम को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1-2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें