फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में यूजीसी चार दिवसीय कार्यक्रम करवाएगी, सभी विश्वविद्यालय होंगे शामिल

Fri, 16 Jul 2021 09:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कार्यक्रम में देश के सभी विश्वविद्यालयों के छात्र और शिक्षक होंगे शामिल,आठ प्रकार की शास्रीय नृत्न प्रतियोगति भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरू पूर्णिमा के उपल्क्षय में 22 जुलाई से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग चार दिवसीय कार्यक्रम करवाएगा। इस कार्यक्रम में आत्म निर्भर भारत, विश्व गुरू भारत, और उनसुंग हिरोज ऑफ इंडिया विषय पर आठ प्रकार की शास्त्रीय नृतन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें ओडिसी भारतीयनाटियम ,कथक, मनीपुरी, कुचीपुड़ी मोहिनीयत्म ,सत्रिया और कथकली नृत्न होगा। युवा वर्ग इस नृत्न प्रतियोगिता में शिरकत करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव रजनीश शुक्ल द्वारा जारी किए आदेश में बताया गया है कि सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को इस समारोह में शामिल होना जरूरी है। इस समारोह में शामिल होने से छात्र अपनी कला, संस्कृति और इतिहास के बारे में जान सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग  की साइट पर लिंग उपलब्ध करवाया गया है। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.रसाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से भारतीय शास्त्रीय नृत्य केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम डांस ऑफ इंडिया एट दॉ रेट 75 में भागीदारी के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुलमर्ग जमीन घोटाला: कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर सीबीआई का छापा   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र -छात्राओं की कलात्मक अभिरूची का विकास और परिष्कार होगा। यह बारत की आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में होने वाला बड़ा कार्यक्रम है। इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी करके विद्यार्थी अपेन देश के इतिहास, कला और संस्कृति से परिचित होंगे और प्रेरित भी होंगे। राष्ट्र के इतिहास और संस्कृति को समझकर ही भविष्य का भारत निर्माण संभव है। इसलिए केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के विद्यार्थी राष्ट्रीय एकीकरण और गौरव को समर्पित इस आयोजन में अधिक संख्या में भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें