फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीमा पार से ड्रोन से गिराए गए हथियारों का जखीरा लेकर घाटी जा रहे जैश के दो मददगार गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 02:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जैश के दो मददगार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराए गए हथियार लेकर घाटी जाने की फिराक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को सुरक्षा बलों ने सोमवार को गिरफ्तार कर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके साथ ही गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रामबन पुलिस तथा जम्मू की एसओजी ने जैश के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। 

पकड़े गए दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के सेमथान निवासी उमर अहमद मलिक तथा सुहैल अहमद मलिक ने पूछताछ में बताया कि वे जैश के पाकिस्तानी हैंडलर आकिब उर्फ अल्फा के लगातार संपर्क में थे। आकिब बडगाम का रहने वाला है। 
विज्ञापन


उसी के निर्देश पर दोनों सांबा जिले के विजयपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गए थे। यहां से उन्होंने हथियारों का खेप हासिल की। यह हथियार ड्रोन की सहायता से गिराए गए थे। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है कि इस पूरे मॉड्यूल में कौन-कौन लोग शामिल हैं। क्या हथियारों की आपूर्ति जम्मू संभाग में भी तो नहीं की जानी थी। 
विज्ञापन

यह हथियार बरामद

एके 74-दो, पिस्टल-एक, ग्रेनेड-16, एके मैगजीन-नौ, पिस्टल की गोलियां-269 व पिस्टल मैगजीन-दो। सूत्रों का कहना है कि इतनी भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी आतंकियों की बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। 

गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर सतर्कता
गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सभी नाकों पर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

गिरफ्तारी से आतंकी साजिश को नाकाम करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हर कोशिश को नाकाम बनाया जाएगा।-मुकेश सिंह, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें