कठुआ जिले के बनी सब डिवीजन का सियारा क्षेत्र जल्द ही एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में उभरने वाला है। शनिवार को फिजीबिलिटी स्टडी में साइट को पास कर क्रॉस कंट्री और कामर्शियल पैराग्लाइडिंग के लिए हरी झंडी दे दी गई।
शनिवार को हिमाचल के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से आई विशेषज्ञ टीम ने सियारा में जहां पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को तलाशा वहीं, राइड का भी ट्रायल लिया।
हालांकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ ने के कारण पैराग्लाइडर्स को कुछ दिक्कत हुई, लेकिन विशेषज्ञों ने जांच के बाद सियारा को क्रॉस कंट्री सहित कामर्शियल पैराग्लाइडिंग के लिए मुफीद पाते हुए हरी झंडी दे दी।
इसके बाद अब पर्यटन विभाग की मुहर लगना शेष है। बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इसमें और भी ट्रायल करवाए जाएंगे।