फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, रामबन में तीन दिन में चौथी दुर्घटना

Thu, 29 Dec 2022 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में केला मोड़ के पास एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां आज सुबह करीब सवा सात बजे एक कैब गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कैब ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक दुर्घटना रियासी में तो एक रामबन में हुई है। तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। दोनों मामलों में संबंधित जिला पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रियासी के चसाना क्षेत्र के हामसों गांव में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 350 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में  मंजीत सिंह (32) और गुरबक्श (27) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को निकाल लिया गया है और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में केला मोड़ के पास एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां आज सुबह करीब सवा सात बजे एक कैब गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कैब ड्राइवर मुदस्सिर अहमद लांगनो (37) की मौत हो गई, जो श्रीनगर के डलगेट इलाके का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि वह जम्मू जा रहा था। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन


रामबन में बीते तीन दिन में चौथा हादसा हो गया है। प्रदेश में सर्द मौसम के बीच आए दिन सड़क दुर्घटनाएं की खबरें सामने आ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। कोहरे और पहाड़ी क्षेत्र में सफर करते समय में अधिक सावधानी बरतें। बदलते मौसम में सड़क पर अधिक सतर्कता और चौकसी बरतने की जरूरत है। ताकि हर नागरिक सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें