फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सोनम वांगचुक के मामले की सुनवाई 15 दिसंबर तक स्थगित

Tue, 09 Dec 2025 12:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत मामले की सुनवाई 15 दिसंबर तक स्थगित कर दी। केंद्र ने वांगचुक की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अपील का विरोध किया।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष अदालत ने सोनम वांगचुक की अवैध हिरासत संबंधी मामले की सुनवाई सोमवार 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जलवायु कार्यकर्ता वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत से जुड़े मामले में जोधपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अपील का भी विरोध किया।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप था कि उनकी हिरासत अवैध थी। इस कदम ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया। आंगमो की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस अरविंद कुमार व एनवी अंजानिया की बेंच को बताया कि कार्यकर्ता जेल से वीडियो के जरिये जुड़ना चाहते हैं और उन्होंने बेंच से अनुमति मांगी। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसका विरोध करते हुए कहा, हमें देश के सभी अपराधियों के साथ समान व्यवहार करना होगा।

बता दें कि 24 नवंबर को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता जो केंद्र व लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की ओर से पेश हुए थे, ने जवाब के लिए समय मांगा था। इसके बाद कोर्ट ने मामले को स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें