फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में अब तक की सातवीं गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी को हाईटेक मोबाइल देने वाला गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। काकापोरा हाजिबल के आरा मिल संचालक बिलाल अहमद कुचे की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट एनआईए ने बिलाल को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक बिलाल अहमद कुचे ने पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की मदद की और उन्हें अपने घर ठहराया। मुख्य आरोपी उसके घर में रहा और उसने  अन्य ओजीडब्ल्यू से उसे मिलवाया। 

इन्होंने हमले की साजिश रचते समय मुख्य आरोपी को सुरक्षित पनाह उपलब्ध कराई। बिलाल ने हाईटेक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया जिससे आतंकी हमले की साजिश को अंतिम रूप देने के लिए पाकिस्तान स्थित आकाओं से लगातार संपर्क में रहते थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा फिदायीन आदिल अहमद डार की वीडियो क्लिप को भी इस मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया जो हमले के बाद वायरल हुई। बता दें, 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। 
 

इससे पहले दो जुलाई को घटना के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फारूक के एक और मददगार मोहम्मद इकबाल राथर को गिरफ्तार किया था। 

पुलवामा हमले में शामिल जैश आतंकी मोहम्मद उमर फारूक अप्रैल 2018 को जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान से घुसा था। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण कश्मीर पहुंचा था। 

आईबी से कश्मीर तक पहुंचने में मोहम्मद इकबाल राथर ने उसकी मदद की थी। इकबाल मैसजिंग एप के जरिये पाकिस्तान में बैठे जैश के आकाओं के लगातार संपर्क में था। इकबाल राथर जैश से जुड़े एक अन्य मामले में वर्ष 2018 से ही एनआईए की न्यायिक हिरासत में है। बडगाम के चरार-ए-शरीफ का इकबाल जैश के परिवहन मॉड्यूल का सदस्य था। 
विज्ञापन

29 फरवरी को पनाह देने वाला पकड़ा गया था

गत 29 फरवरी को एनआईए ने पुलवामा के हाजिबल काकापोरा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाकिर बशीर मागरे को गिरफ्तार किया था। शाकिर ने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को एक साल तक अपने घर में पनाह दी और हमले में इस्तेमाल कार में आरडीएक्स लगाया था।

शाकिर जैश का ओवरग्राउंड वर्कर था, जो पुलवामा के लेथपोरा में फर्नीचर की दुकान चलाता था। 2018 में जैश के पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद उमर फ ारूक ने शाकिर की मुलाकात डार से कराई थी। इसके बाद शाकिर जैश के लिए फुलटाइम काम करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें