फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नवंबर में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकी किए ढेर, दो प्रवासी मजदूर बनाए गए निशाना

Thu, 01 Dec 2022 10:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर, राजौरी के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके और अरीना सेक्टर में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन घुसपैठिए मार गिराए गए। 
विज्ञापन
Security Forces (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में इस साल नवंबर में तीन घुसपैठियों समेत नौ आतंकी सुरक्षा बलों ने मार गिराए हैं। इस महीने चार मुठभेड़ों में चार स्थानीय और दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों का सफाया किया गया। अनंतनाग जिले के सेमथन बिजबिहाड़ा में हुई मुठभेड़ में लाडरमुंड का आतंकी शाकिर अहमद मारा गया। काकापोरा पुलवामा का मुख्तयार भट, कोइल पुलवामा का सकलैन मुश्ताक और एक पाकिस्तानी आतंकवादी अली मुब्बसिर पुलवामा जिले के खंडीपोरा-अवंतीपोरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारे गए। 

विज्ञापन


इसके अलावा कुलगाम का एक आतंकी मददगार सज्जाद तांत्रे, जो गैर स्थानीय श्रमिकों पर हमले में शामिल था, चेक डूडो बिजबिहाड़ा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। शोपियां जिले के कापरन में हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी कामरान भाई को ढेर कर दिया गया। वहीं, जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर, राजौरी के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके और अरीना सेक्टर में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन घुसपैठिए मार गिराए गए। 

नवंबर में आतंकियों ने दो हमले कर दो गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या कर दी। अनंतनाग जिले के बोंडियालगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की गोलीबारी में नेपाल के गमन सिंह (42) की जान चली गई। जबकि बिहार का एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। एक अन्य हमले में अनंतनाग के रख-ए-मोमिन इलाके में आतंकवादियों ने गोरखपुर (यूपी) के निवासी मजदूर छोटा प्रसाद और गोविंद कुमार घायल कर दिए। बाद में छोटा प्रसाद ने दम तोड़ दिया। पिछले महीने अक्तूबर में 10 आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही एक पुलिस कर्मी और एक सैनिक शहीद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें