विजयपुर। नशा मुक्त अभियान के तहत ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ है।
पुलिस टीम ने श्मशान घाट के पास राख बरोटियां-शिव नगर लिंक रोड पर गाड़ी चेकिंग नाका लगाया और चेकिंग के लिए एक अर्टिगा कार को रोका। यह कार राख बरोटियां से आ रही थी। तलाशी के दौरान कार में दो लोगों के पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया गया। ड्रग तस्करों की पहचान मोहम्मद आतिफ पुत्र मोहम्मद सलीम और सलमा शेख पत्नी मोहम्मद आतिफ के रूप में हुई। दोनों वार्ड नंबर 17 शंकर नगर उधमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने गाड़ी और तस्करी का सामान जब्त कर लिया। डीएसपी अरुण सिंह ने बताया कि विजयपुर पुलिस स्टेशन में तहत केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। संवाद