फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में बड़ा सड़क हादसा: जम्मू-कश्मीर पुलिस का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, आठ पुलिसकर्मी हुए घायल

Fri, 30 May 2025 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उड़ी  के उरूसा क्षेत्र में पुलिस पोस्ट की एक जीप ट्विन ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ  पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को सेना की 19 राज राइफल्स यूनिट ने तत्परता से एसडीएच उड़ी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ी के उरूसा इलाके में ट्विन ब्रिज के पास आज एक सड़क दुर्घटना में पुलिस पोस्ट उरूसा की एक जीप हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) के आठ जवान घायल हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद सेना की 19 राज राइफल्स यूनिट ने राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (एसडीएच) उरी पहुंचाया।

फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस प्रशासन और सेना मौके पर मौजूद है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें