जिले उधमपुर के कैंबल डंगा पंचायत के सकेलता गांव में दो साल से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के उपकरण शोपीस बन चुके हैं। गर्मी में पंखे और कूलर नहीं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सरपंच शशि पाल के अनुसार दो साल से क्षेत्रवासी लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। गर्मी में स्थिति और भी खराब हो गई है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। खाना बनाने व खाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिवार में छह सदस्य कोरोना संक्रमित, पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
क्षमता के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण समस्या बरकरार है। इस बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए मांग है कि गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाकर ग्रामीणों को समस्या से राहत दिलाई जाए। जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।