फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक फंगस का एक ओर मरीज जीएमसी में भर्ती, कुल मामले 15

Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आठ और मरीजों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए। ब्लैक फंगस की पुष्टि व लक्षण वाले नौ मरीजों की सर्जरी जीएमसी में हुई।
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएमसी जम्मू में शनिवार को ब्लैक फंगस के एक और मामले की पुष्टि हुई। मरीज सांबा जिले का रहने वाला है। अब तक प्रदेश में 15 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं जीएमसी में ब्लैक फंगस के लक्षण के संदेह में आठ मरीजों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा के अनुसार अस्पताल में ईएनटी और हेड, नेक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने ब्लैक फंगस के नौ मरीजों की सर्जरी की है। सर्जरी में इंडोस्कोपिक, ओपन और कंबाइंड तकनीक को अपनाया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान बड़ी मात्रा में स्टेरायड के प्रयोग से फंगस नाक के माध्यम से शरीर में चला जाता है। जिन मरीजों की शूगर लेवल ज्यादा है और इम्युुनिटी कम है, उन्हें ब्लैक फंगस होने का खतरा रहता है। ब्लैक फंगस से आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोविड ने छुड़वाई वकालत, कोई बेच रहा दूध-पनीर, तो कोई बना पॉपर्टी डीलर
विज्ञापन


ब्लैक फंगस मरीजों की सर्जरी के दौरान प्रिंसिपल एवं माइक्रोबायोलाजी विभाग की एचओडी डॉ. शशि सूदन शर्मा के अलावा सर्जिकल टीम में डॉ. प्रमोद कलसोत्रा, डॉ. पदम सिंह, डॉ. सोनिका कनोत्रा, डॉ. स्मृति गुलाटी, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. विजय कुंडल, डॉ. फ्याज वानी के अलावा सिस्टर साइमा, सिस्टर निशा और एनओ संजीव और मैथ्यू, फजल अहमद आदि मौजूद रहे।.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें