फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सरकारी डिग्री कॉलेज के लिए छुट्टियों की अधिसूचना जारी, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

Fri, 25 Dec 2020 10:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के लिए छुट्टियों की अधिसूचना जारी हो गई है। जम्मू समर जोन के सभी डिग्री कॉलज के लिए छुट्टियां 26 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक, जम्मू विंटर जोन के सभी डिग्री कॉलेज के लिए छुट्टियां 28 दिसंबर से 14 फरवरी तक और कश्मीर डिवीजन के सभी डिग्री कॉलेज के लिए भी छुट्टियां 28 दिसंबर से लेकर 14 फरवरी 2021 तक रहेंगी। इसकी सूचना गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी एक अधिसूचना में दी गई।

विज्ञापन


प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जल्द ही हटेगा। शनिवार 26 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट बदलेगा। 27 और 28 दिसंबर को सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी कर दी गई है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी अनुमान के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश या बर्फबारी होगी। 27 और 28 दिसंबर से सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी भारी गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। वहीं प्रदेश में वीरवार को अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। श्रीनगर जिले में तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहकर 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में भी तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। 

जम्मू जिले में भी तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहकर 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। हालांकि, न्यूूनतम तापमान की बात करें तो कश्मीर संभाग के अधिकतर जिलें में माइनस में दर्ज हुआ है। श्रीनगर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, पहलगाम में माइनस 5.2, लेह में माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 17.2 रहा। जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें