फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था आतंकी नदीम

Fri, 02 Jul 2021 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बीते दिनों जम्मू में पकड़ा गया आतंकी नदीम रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था। इस बात का खुलासा उससे पूछताछ के दौरान हुआ है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर, जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीआरएफ का आतंकी नदीम-उल-हक जम्मू के रघुनाथ मंदिर समेत कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को उड़ाना चाहता था। बनिहाल से जम्मू पहुंचे नदीम को शोपियां और पीओके में बैठे टीआरएफ के हैंडलरों ने यह टास्क दिया था। उसे बताया गया था कि जम्मू पहुंचकर उसको आईईडी मिल जाएगी और इसके बाद वह इसे धार्मिक स्थलों पर लगाकर धमाके करेगा। 

विज्ञापन


नदीम से हो रही पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें पुलिस ने खुद कहा था कि नदीम शहर में कई प्रमुख स्थानों पर आईईडी से धमाके करने की फिराक में था। लेकिन समय रहते ही उसे दबोच लिया गया।

वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर वो कौन शख्स था, जिसने नदीम को आईईडी से भरा बैग दिया है। इसका सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें